फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने आग  लगाकर देदी जान

Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
विज्ञापन
fire - फोटो : PTI
विज्ञापन

विज्ञापन
पति से हुए विवाद से नाराज थी महिला 
 पति से हुए विवाद से नाराज कोतवाली तिकुनियां के गांव बनवीरपुर निवासी शिवकुमार की पत्नी 35 वर्षीय मीरा देवी ने शनिवार की शाम खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव बनवीरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी शिवकुमार और उसकी पत्नी मीरा के बीच शनिवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज मीरा ने शाम करीब साढ़े छह बजे खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। चीखपुकार होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल उसे बचाया। हालांकि इस दौरान घर में भी आग लग गई, लेकिन लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। इधर आग से झुलसी मीरा को परिवार वाले पहले पीएचसी, इसके बाद निघासन सीएचसी लाए, जहां से डॉक्टर ने लखीमपुर  जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार की सुबह मीरा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर मृतका के पति का कहना है कि पत्नी गैस पर खाना बना रही थी। इसी बीच आग लगने से वह झुलस गई और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें