फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर लगाई आग, झुलसी

Sat, 11 Mar 2017 10:05 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ससुराल वालों पर है प्रत़ाड़ित करने का आरोप 
महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
बिजुआ। भीरा थाने के गुलरिया गांव में ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। महिला को गंभीर हालत में पहले सीएचसी बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। 
पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी रामखिलावन की पत्नी पुष्पा शनिवार को दिन में करीब चार बजे खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। घर वाले उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। झुलसी पुष्पा का आरोप है कि ससुराल वाले कई रोज से प्रताड़ित कर रहे हैं। कई दिनों से भूखा भी रखा गया है। चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी शादी
बिजुआ। पलिया थाना क्षेत्र के गांव बोझवा निवासी पुष्पा की शादी करीब तीन साल पहले रामखिलावन से हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक पति पत्नी में आए दिन कहासुनी होतेे रहती थी। शनिवार को अचानक महिला को घर के अंदर जलता देखकर लोग पहुंचे तो उसने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का इल्जाम लगाया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें