फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत

Thu, 25 Feb 2016 06:51 PM IST
संसारपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी कस्बे के शिकलापुर मोहल्ले में विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई है। पिता ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम संसारपुर निवासी नादिर अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री गुलफशां बानो का निकाह मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला शिकलापुर निवासी फकीर के पुत्र मोहम्मद राशिद के साथ नौ माह पूर्व किया था। निकाह के बाद से ससुराल वाले उनकी पुत्री को और दहेज लाने के लिये प्रताड़ित करने लगे। दहेज में वे एक कार और डेढ़ लाख रुपये मांग रहे थे। उन्होंने कई बार अपने दामाद और उनके परिवार वालों को दहेज न दे पाने की अपनी असमर्थता जतायी और अतिरिक्त दहेज की मांग छोड़ने को कहा। उन्हें 24 फरवरी को कस्बा मोहम्मदी के असलम से सूचना मिली कि उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने जला दिया है। जिस पर वे अपने पुत्र आबिद अली, हारून और अहसान के साथ मोहम्मदी पहुंचे वहां पता चला कि उनकी पुत्री शाहजहांपुर जिला अस्पताल में है। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें उनकी पुत्री जली अवस्था में मृत मिली। शाहजहांपुर पुलिस ने बुधवार को ही उनकी पुत्री का पोस्टमार्टम करवाया। उस समय ससुराल वाले सभी लोग मौके से भाग निकले। मृतका के पिता ने संसारपुर शव लाकर रात में ही उसे दफन कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को नादिर अली ने लखीमपुर में एसपी को तहरीर देकर मृतका के पति राशिद, ससुर फकीर, देवर छेदा, सास  खैरुननिशा और ननद फूलबानो के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर  कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें