फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने केरोसिन डाल खुद को लगाई आग

Thu, 24 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   धौरहरा खीरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत  
विज्ञापन

पति समेत तीन पर दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज  
  कोतवाली क्षेत्र के टपरापुरवा गांव में बुधवार को दोपहर में एक दलित विवाहिता ने कमरे में बंद कर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली। पड़ोसियों ने जब धुआं उठता देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई और उसे बाहर निकाला। उधर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पति-सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

गुरगुट्टा बुजुर्ग के गांव टपरापुरवा निवासी रत्तीराम गौतम अपने पुत्र सुरेश और पत्नी के साथ बुधवार दोपहर खेतों में काम करने गए थे। घर में सुरेश की पत्नी 18 वर्षीय लक्ष्मी देवी अकेली थी। बताते हैं कि लक्ष्मी देवी ने दोपहर 12 बजे अपने कमरे में खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। कमरे से धुआं उठा तो पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और किसी तरह आग बुझाकर लक्ष्मी को बाहर निकाला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उसके पति-ससुर को दी। मौके पर पहुंचे पति सुरेश ने ससुराल वालों को घटना की जानकारी दी और झुलसी पत्नी को सीएचसी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना पर निघासन थाना के लोनियनपुरवा मजरा झंडी निवासी मृतका के ससुर निरंजन गौतम आदि पहुंच गए। इलाज के दौरान देर रात लक्ष्मी की मौत हो गई। मृतका के पिता निरंजन ने बताया कि उन्होंने मार्च 17 में बेटी की शादी की थी। दहेज की मांग कर बेटी को पति और ससुराल के अन्य लोग मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। आरोप है पुत्री को पति सुरेश, ससुर रत्तीराम और सास ने जला कर मार डाला है। कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें