फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुटार के पास पिकअप गाड़ी नाले में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
चंबा-भलेई मार्ग पर झुटार के पास पिकअप दुुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। विक्की पुत्र कर्मचंद निवासी गांव मच्छैतर पंचायत गवालू बुधवार रात रात भलेई की तरफ जा रहा था। उसके साथ गाड़ी में संजू पुत्र कैलाश चंद निवासी गवालू सवार था। झुटार नाले के पास पहुुंचने पर चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी नाले में सौ मीटर गहराई में जा गिरी। पिकअप के नाले में गिरने से हुई आवाज को सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से निकाला गया। चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दूसरे की हालत गंभीर बनी थी। उसे तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति में काफी सुधार है। पुुलिस ने चालक के शव का चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस की कार्रवाई अनुसार हादसा चालक की लापरवाही से हुआ। इसके चलते चालक के खिलाफ ही मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन

....
दुर्घटना को लेकर पुलिस कर रही छानबीन
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि झुटार के पास पिकअप गाड़ी दुुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें