फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या      

Fri, 16 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
 हैदराबाद थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव निवासी कौशल कुमार की पत्नी ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतका के शव का दाह संस्कार कर दिया है।      
विज्ञापन

नंदलालपुर गांव में गुरुवार की शाम कौशल कुमार पाल की पत्नी ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार की रात कमरे के अंदर फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह घर वालों ने शव लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। कौशल कुमार की शादी डेढ़ साल पहले नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रोशननगर से हुई थी। गांव वालों के अनुसार सूचना पर पहुंचे मायके वालों और मृतका के ससुरालीजनों के बीच काफी देर ताक समझौता वार्ता चली, इसके बाद पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें