फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बग्गा समेत खुले घूम रहे कई इनामी बदमाश

Fri, 14 Jul 2017 11:11 PM IST
टीएन अवस्थी  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
50 हजार के इनामी बग्गा समेत शातिर अपराधी हैं फरार 
पुलिस लापरवाह, पकड़ने में नहीं ले रही दिलचस्पी
शातिर अपराधी बग्गा समेत 12 इनामी बदमाश पुलिस की लापरवाही से छुट्टा घूम रहे हैं। पुलिस काम का बोझ बताकर अपनी नाकामी पर आसानी से पर्दा डाल लेती है, जबकि इनामी अपराधी आए दिन आपराधिक वारदातों को भी अंजाम देने से नहीं चूकते हैं। जिले में बग्गा समेत 12 ऐसे शातिर अपराधी हैं, जिन पर पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का इनाम घोषित है। इनाम घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस के पास कोई विशेष रणनीति नहीं है। 
नेपाल बार्डर से लेकर आसपास के जिलों में आतंक का पर्याय बने थाना सिंगाही के गांव माझा निवासी बग्गा सिंह जिला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा था। दो साल पहले उसे जिला जेल से कचहरी पेशी पर लाया गया था, जहां उसने अपने साथी के साथ अभिरक्षा में लगे सिपाहियों पर हमला बोल दिया। एक सिपाही की गोली मारकर हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। बग्गा को पकड़ने के लिए कई विशेष टीमें लगाई गईं, लेकिन इन टीमों को बग्गा लगातार चुनौती देते हुए फिरौती वसूलता रहा। उसकी जिले के कई स्थानों पर चहल कदमी रही। साल भर पहले निघासन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में बग्गा का साथी डालू मारा गया, जबकि बग्गा भाग गया। आईजी जोन ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। दूसरे नंबर पर थाना भीरा के गांव कन्नापुर निवासी अवधेश दीक्षित उर्फ पुतानी है। इस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इसके अलावा दस ऐसे अपराधी हैं, जिन पर एसपी ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। हालांकि थाना खीरी, नीमगांव, मैगलगंज आदि थानों से करीब आठ इनामी बदमाश दो महीने में पकड़े जा चुके हैं, फिर भी बग्गा समेत जिले में 12 बदमाश ऐसे हैं, जो दस साल से अधिक समय से फरार हैं।  
विज्ञापन

 
एएसपी पर है बग्गा को पकड़ने की जिम्मेदारी 
50 हजार का इनामी बग्गा का नाम सुनकर जिले के लोग आज भी सिहर उठते हैं। तत्कालीन डीजीपी ने बग्गा की गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी एएसपी को सौंपी थी, जबकि अन्य इनामी बदमाशों को पकड़ने का जिम्मां सर्किल आफिसरों (सीओ) को था, लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने गिरफ्तारी के लिए कुछ दिन तक तो प्रयास किए, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, जिम्मेदार अफसर भी अपनी जिम्मेदारी को भूल गए। 
विज्ञापन

 
कई सालों से फरार इनामी बदमाश  
0 बग्गा सिंह ग्राम माझा थाना सिंगाही।
0 अवधेश दीक्षित उर्फ पुतानी निवासी कन्नापुर थाना भीरा।
0 सतीश निवासी बरतेर थाना खीरी।
0 संजू उर्फ संजय निवासी सलेमपुर सदर कोतवाली लखीमपुर।
0 दारा उर्फ चिबिलौआ निवासी चतुरेया थाना महोली जिला सीतापुर।
0 महेश निवासी जाजूपारा थाना पिहानी जिला हरदोई।
0. निजाम निवासी भुतही बगिया सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी। 
0 सतनाम उर्फ छिद्दू उर्फ शैलेंद्र निवासी टिप्पनपुरवा थाना खीरी।
0 मालक उर्फ राजू उर्फ शालू निवासी पहाड़ाबेहड़ कोतवाली सदर लखीमपुर।
0 मोहन कश्यप निवासी राजाजीपुरम सदर कोतवाली लखीमपुर
0 राजेश निवासी राजापुर सदर कोतवाली लखीमपुर खीरी। 
0 संदीप मिश्रा निवासी कस्ता थाना मितौली।  
 
इनामी बदमाशों की धड़पकड़ की जा रही है। दो महीने में कई इनामी बदमाश पकड़े गए। बग्गा समेत अन्य फरार इनामियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बनाई गईं टीमें अपना काम कर रही हैं।  
डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें