फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के कई चौकी इंचार्ज बदले गए

Tue, 24 Mar 2015 07:33 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर जिले के कई चौकी इंचार्ज इधर से उधर किए गए हैं। इनमें 12 मार्च से नदारद सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज भी शामिल हैं। उन्हें मितौली थाने से अटैच्ड किया गया है।
विज्ञापन

पीआरओ अजय यादव के मुताबिक पुलिस लाइंस में तैनात एसआई जयप्रकाश यादव को खीरी थाने की नकहा चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। एसआई सत्यप्रकाश को खीरी थाने की कस्बा चौकी से जेबीगंज चौकी का प्रभारी बनाया गया है। यहां तैनात एसआई बीपी सिंह को पसगवां थाने से संबद्ध कर दिया गया है। एसआई गोवर्धन को पुलिस लाइंस से ईसानगर थाने भेजा गया है। फूलबेहड़ में तैनात एसआई आशुतोष कुमार को हैदराबाद थाने भेजा गया है। जबकि मझर्गइं में तैनात एचसीपी रामसरन त्रिवेदी को नीमगांव थाने भेजा गया है। जबकि हैदराबाद में तैनात एचसीपी उमाशंकर मिश्रा मैगलगंज थाने भेजे गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें