फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव ओरीपुरवा में शौच को गए एक युवक का शव गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकता मिला। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। 
विज्ञापन

ग्राम पंचायत लुधौरी के मजरा ओरीपुरवा निवासी बहोरी लाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई 40 वर्षीय दयाशंकर रविवार की सुबह करीब छह बजे शौच को गया था। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। रविवार शाम गांव के ही संजय ने गांव से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में स्थित नीम के पेड़ से उसका शव लटकता देखा। उसने परिवार वालों को जानकारी दी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। एसओ मनोज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर परिवार वालों ने रंजिशन हत्या करने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें