फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला में युवक को फुफरे भाई ने मौत के घाट उतारा

Fri, 03 Feb 2017 10:39 PM IST
गोलागोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
अर्जुनगर कॉलोनी निवासी एक युवक की शुक्रवार को देर शाम उसके फुफेरे भाई ने चाकू  मारकर हत्या कर दी। घर से भाग रहे हत्यारोपी को परिवार और मोहल्ले वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

 अजुर्ननगर कॉलोनी निवासी विपिन गुप्ता (24) शाम को जब परिवार के साथ खाना खा रहा था, तभी उसकी फुफेरे भाई राजू गुप्ता (23) से कहासुनी हो गई, जिस पर राजू ने उसे चाकू मार दिया, परिवार वाले विपिन को लेकर तुरंत सीएचसी भागे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि विपिन ने पिता राममनोहर की साइकिल बेच दी थी, जिस पर राजू का विपिन से विवाद हुआ। बता दें कि राजू के पिता की मौत हो जाने पर उसके मामा ने ही उसका लालन-पालन किया। वह बचपन से ही विपिन के घर में रह रहा है। घटना के बाद सीएचसी पर चौकी इंचार्ज वीके सिंह पहुंचे और उन्होंने शव कब्जे में लेने के साथ पकड़ कर लाए गए राजू को भी हिरासत में ले लिया। यहां बता दें कि विपिन ही मैजिक चलाकर परिवार कर लालन-पालन करता था। विपिन घर में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई और दो बहने हैं, अभी उनकी शादी नहीं हुई है। ब्यूरो 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें