फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के ठेकेदार से मांगी रंगदारी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Jul 2015 07:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के एक ठेकेदार से रंगदारी मांगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ रंगदारी के अलावा ठेकेदार की साइट और आवास से चोरी करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

लखनऊ के बाबू बनारसीदास नगर पुराना किला निवासी अंकित दास पीडब्ल्यूडी और आरईडी विभाग के पंजीकृत ठेकेदार हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ समय से फोन कर मोहल्ला बरखेरवा निवासी अटल वाजपेयी धमका रहा है और जिले में काम करने के एवज में रंगदारी मांग रहा है। इससे पहले अलीगंज मार्ग पर स्थित साइट से आरोपी ने 10 ड्रम डामर उठा लिया था। वहीं राज लक्ष्मण इन्क्लेव स्थित आवास से जेनरेटर, इंजन, पंप, ट्रॉली आदि सामान गायब करने का भी आरोप है। ठेकेदार के मुताबिक आरोपी युवक के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कोतवाली पुलिस ने आरोपी अटल वाजपेयी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें