फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर पर लाही भरा ट्रक पलटा, चालक घायल

Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीफंटा।
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जर्जर रोड के कारण आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर भारत से नेपाल लाही लेकर जा रहा ट्रक रास्ता खराब होने के कारण पलट गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

भारत से लाही भरकर नेपाल ले जा रहा एक ट्रक पलट गया। जिसमें भरी लाही की बोरियां जहां तितर-बितर हो गईं। वहीं, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया है। बता दें कि भारत से दलहन, तिलहन आदि चीजों का नेपाल में पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, इसके बाद भी ट्रकों में भरकर आए दिन नेपाल ले जाया जा रहा है। वहीं बॉर्डर पर अभी हाल ही में एक पेपर रोल भरा ट्रक पलट गया था। जिसमें कोई  नुकसान तो नहीं हुआ था, लेकिन जर्जर रोड के कारण आए दिन इस रोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसकी ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें