फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे में लगी आग, हजारों का नुकसान

Tue, 03 Jan 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 वाईडी कॉलेज के मैदान के निकट नहर के किनारे रखे खोखे में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे करीब 20 हजार रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान स्वामी ने रंजिशन आग लगाने का शक जताते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन

मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि वह नहर के किनारे वाईडी कॉलेज के मैदान के पास खोखा रखकर परचून की दुकान करता है। सोमवार की रात किसी ने उसके खोखे में आग लगा दी। सुबह वह जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसे इस बात की जानकारी लगी। कुलदीप ने बताया कि दुकान में करीब 20 हजार रुपये का सामान था। उसने रंजिशन आग लगाए जाने का शक जाहिर करते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें