फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्रा नाटकीय अंदाज में मिली

Sun, 25 Oct 2015 07:51 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे एक गांव की छात्रा का शुक्रवार को कॉलेज जाते समय अपहरण हो गया था, जो नाटकीय अंदाज में मिल गई। मुकदमे में नामजद एक आरोपी की बहन उसे लेकर कोतवाली पहुंची, जहां पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में आरोपी दोनों युवक पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। छात्रा ने अज्ञात लोगों के के अपहरण किए जाने की बात कही है। वहीं आरोपी की बहन ने बाइपास पर छात्रा के मिलने की बात कही है। पुलिस दोनों की बातचीत के आधार पर मिस्ट्री को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा शुक्रवार की सुबह रामापुर स्थित एक कॉलेज जाते समय रास्ते से गायब हो गई थी। छात्रा के कॉलेज न पहुंचने पर प्रधानाचार्य ने छात्रा के पिता को फोन से उसके न आने की सूचना दी थी। इसके बाद छात्रा के पिता ने परिवार समेत उसकी काफी खोजबीन की थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था। बल्कि दूसने दिन शनिवार को रामापुर चौकी क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से छात्रा की साइकिल, बैग और चप्पल मिलीं थीं। इसके बाद छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी मिथुन और शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, तो दोनों नहीं मिले। पुलिस ने आरोपियों के परिवार वालों से मोबाइल नंबर लेकर आरोपी युवक से बातचीत कर दबाव बनाया। इसके बाद नाटकीय अंदाज में एक नामजद अरोपी युवक की बहन रास्ते से गायब हुई छात्रा को लेकर कोतवाली पहुंची। उस महिला ने पुलिस को बताया कि बाइपास पर छात्रा गुमसुम हालत में बैठी मिली थी, जिसे वह कोतवाली ले आई। जबकि छात्रा ने बताया कि कॉलेज जाते समय रास्ते में एक नकाबपोश व्यक्ति ने उसे रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद होश आने पर खुद को उसने एक कमरे में पाया, जहां रात को उसे जबरन दवा भी पिलाई गई। छात्रा के मुताबिक उसे बेहोश कर ले जाने वाले व्यक्ति के साथ एक और बाइक सवार भी था। खुद के बाइपास पर पहुंचने की बावत छात्रा कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी।
शहर कोतवाल नेमचंद्र गंगवार ने बताया कि अभी मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है, जिनके पकड़े जाने पर पूरी तरह घटना का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें