फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझिगवां से युवक का अपहरण

Thu, 01 Oct 2015 10:07 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में एक युवक के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझिगवां निवासी जगदीश यादव का 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार दोपहर करीब 1.30 बजे अपने घर से गांव के उत्तर तालाब पर शौच के लिए गया था। तभी अज्ञात बोलेरो सवार व्यक्तियों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया।
परिवारीजनों ने बताया कि युवक के पिता की मौत कई साल पहले हो गई थी। परिवार में दस बीघा जमीन है तथा दो भाई है। इसमे छोटा भाई अपने बहनोई के घर रह कर पढ़ाई करता है। गांव में किसी प्रकार की कोई रंजिश भी नहीं है। इस समय उसकी मां मायके में है जिसे सूचना दे दी गयी है। अपहरण की सूचना सबसे पहले उसने अपने बहनोई अजय पाल को फोन से दी। उसके बाद अपने चाचा धन प्रकाश को जानकारी दी कि बोलेरो सवार व्यक्तियो ने उसे बंधक बना कर अगवा कर लिया है। इस बातचीत के बाद से उसका फोन बंद जा रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पी के सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि अपहृत युवक ने अपने मोबाइल से भिन्न भिन्न स्थानों से जो जानकारियां दी हैं वह सही नहीं लग रही हैं। फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए गहनता से छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें