फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला-खुटार मार्ग पर हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 02 Feb 2015 05:47 PM IST
ममरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की सुबह गोला-खुटार मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम छत्तीपुर नं 18 निवासी आशाराम (52) सपरिवार पंजाब में रहकर काम करता था, जो रविवार सुबह पंजाब से घर आकर बाइक पर सवार होकर अपनी लड़की की ससुराल ग्राम बघेल गया था। सोमवार सुबह वह बघेल से घर लौट रहा था। बताते हैं कि उसकी बाइक गोला खुटार रोड पर ग्राम मुरादपुर और छत्तीपुर के बीच पहुंची वैसे ही खुटार से गोला की ओर तीव्रगति में आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और आशाराम की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आशाराम को सीएचसी भेजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर चालक ट्रक समेत भागने में सफल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दुर्घटना जोन बना मार्ग
ममरी। गोला-खुटार रोड पर अनियंत्रित वाहनों की भरमार से पहले भी कई मौतें सड़क दुर्घटना में हो चुकी हैं। इनमें ज्यादातर मौतें दतेली और छत्तीपुर गांव के मध्य हुई हैं। इनमें 02 जुलाई 14 को बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया निवासी नसीम खां और मुस्तफा अली की मौत हो गई। जबकि 29 अगस्त 14 को ग्राम छत्तीपुर निवासी मुरारीलाल वर्मा की ट्रक से कुचलकर मौके पर मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। वहीं 02 जनवरी 15 : नगर पालिका परिषद गोला के कार सवार तीन सदस्यों अंजीव गिरि, सोनू रावत और वसीम अहमद की ट्राली से टकराकर मौत हो गई जबकि दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें