फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखाय में वृद्ध फांसी पर झूला

Mon, 18 May 2015 12:12 AM IST
ममरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खोखाय में बेटे की करतूतों से क्षुब्ध होकर एक व्यक्ति ने रविवार की सुबह गांव के बाहर लगे जामुन के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि ग्राम खोखाय निवासी राजाराम का बेटा रंजीत करीब 10 दिन पूर्व कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम असौवा से लापता हो गया था। लड़के पर एक लड़की भगाने का आरोप था। परिवार वालों के अनुसार बेटे की इस करतूत से राजाराम (65) डिप्रेशन में रहता था। उसे भय था कि लड़की भगाने के मामले में पुलिस उसके घर छापा मार सकती है। बताते हैं कि राजाराम को बेटे की गुमशुदगी से तसल्ली मिलती इसी बीच ग्राम असौवा निवासी लड़की पक्ष के कुछ लोग 16 मई को राजाराम के घर आए और धमकी दी थी कि यदि उनकी लड़की नहीं मिली तो अंजाम खराब होगा। यह सदमा राजाराम को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने रविवार की सुबह जामुन के पेड़ में रस्सी बांधकर फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक के दूसरे बेटे संजीव कुमार की सूचना पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर 10 दिनों से लापता रंजीत का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें