फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में एक और बना बाघ का शिकार

Fri, 16 Sep 2016 11:14 PM IST
मझगईं (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
tiger - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नार्थ खीरी डिवीजन के मझगईं रेंज में शुक्रवार को बाघ ने एक और ग्रामीण को शिकार बना लिया। बाघ 48 साल के अधेड़ भिखारी का शव घसीटते हुए दूसरे खेत में ले गया। भिखारी के घर न पहुंचने पर ट्रैक्टर से उसकी तलाश में निकले घरवालों को उसका शव खेत में पड़ा मिला। पास में ही बाघ भी बैठा था। ग्रामीणों के शोर मचाकर बाघ को वहां से भगाया। ग्रामीणों के मुताबिक इस इलाके में कई दिनों से बाघ देखा जा रहा था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिजौरिया के मजरा खैरहना निवासी भिखारी अपने खेत में गन्ने की पताई बांधने शुक्रवार सुबह निकला था लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद घरवाले अन्य ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश में निकले तो उसका एक खेत में शव पड़ा मिला। मझगईं रेंज के फॉरेस्टर विक्रम कुमार ने बताया कि भिखारी की मौत बाघ के हमले से ही हुई है। उसके शरीर पर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें