फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्याभियुक्तों को उम्रकैद, जुर्माना भी

Sat, 17 Oct 2015 11:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद सियासी रंजिश के सिलसिले में ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे अतुल श्रीवास्तव ने दो हत्यारोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी डाला है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए एडीजीसी निर्मल चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद राजनीतिक रंजिश के चलते हिंसक घटनाए शुरू हुई थी, इसी बीच 15 मई 07 की शाम को भीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकुमार को पीट-पीटकर कर मरणासन्न कर दिया गया। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए उसे डॉक्टरी जांच के लिए बिजुआ सीएचसी भेज दिया था, लेकिन रास्ते में ही भानपुर गांव में उसकी मौत हो गई थी। राजकुमार की पत्नी सुनीता ने इस बावत अदालत में बयान देते हुए बताया कि सियासी रंजिश के चलते  गांव के ही स्वामीदयाल और सुभाष ने राजकुमार को मौत के घाट उतारा था। एडीजीसी निर्मल चौधरी ने अभियोजन के समर्थन में सोनेलाल, डॉ.एके त्यागी, कांस्टेबल राजाराम भारती, सीओ प्रवीण रंजन सिंह और कांस्टेबल जगतपाल की गवाही दर्ज कराई तथा बचाव पक्ष की कोई दलील नहीं लगने दी। अदालत ने विस्तृत सुनवाई के बाद सुभाष और स्वामीदयाल को दोषसिद्ध पाया। जिन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई है साथ ही दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने यह भी व्यवस्था दी है कि जुर्माने की आधी रकम मृतक की पत्नी को बतौर मुआवजा दी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें