भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक
भारत नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर दोनों देशों के संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक एसएसबी तृतीय वाहिनी बी कंपनी चंदनचौकी में हुई। साथ ही दोनों देशों के जवानों ने संयुक्त पेट्रोलिंग कर सीमा स्तंभ आदि का निरीक्षण किया।
सीमा पर हो रही अवैध रूप से तस्करी और अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने के लिए एसएसबी तृतीय वाहिनी बी कंपनी में दोनों देशों के अधिकारियों के मध्य बैठक हुई, जिसमें निर्णय किया गया कि आपसी सद्भाव के साथ संयुक्त रूप से गश्त कर सीमा स्तंभों की देखरेख, सीमा पर अतिक्रमण, जंगल के अवैध रास्ते एवं वन कटान की देखरेख करनेे के साथ ही दोनों देशों में सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाए। बैठक के बाद दोनों देशों के जवानों ने पिलर संख्या 149 से 150 के मध्य संयुक्त पेट्रोलिंग की। बैठक में नेपाल आर्म्स पुलिस कैलाली के एसपी पीबी शाह, इंस्पेक्टर एबी शाही, जगत बीके तथा एसएसबी के टू आईसी एचके गुप्ता, डिप्टी कमांडेंट अतुल कुमार रॉव, सुशील कुमार, पुलिस के एसआई केदार नाथ, जेडी सिंह आदि मौजूद रहे।