फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई के घर से नकदी समेत सामान चोरी

Sat, 16 May 2015 08:00 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला शाहपुरा कोठी में एक मकान में किराए से रह रहे पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार की नगदी समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी तिलक समारोह में शामिल होने के अपने घर बहराइच गया था। लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई तब सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड तीन के जेई ध्रुव राय आर्य शाहपुरा कोठी में पूर्व आईएएस भगवानदीन के मकान में रहते हैं। 14 मई को वह तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बहराइच गए थे। चोरों ने रात को ताले तोड़कर घर से लैपटॉप, कैमरा, इनवर्टर, बैटरा, एसबीआई पासबुक और कुक माता प्रसाद के बक्से से 15 हजार रुपये नगद पार कर दिया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।
महेवागंज। मुड़िया खुर्द के बाद अब चोरों ने अशोगापुर निवासी एक किसान के घर से जेवर नगदी समेत हजारों का माल पार कर दिया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है। अशोगापुर निवासी किसान रामपाल ने तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की रात घर में घुसकर चोरों ने संदूक से पांच हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, चांदी की करधनी, सोने की अंगूठी समेत करीब साठ हजार का माल पार कर दिया। इस घटना की सूचना देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर पुलिस ने मौका-मुआयना भी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें