बेलापरसुआ-कड़िया रोड पर बाइक की चपेट में आकर एक साइकिल सवार जख्मी हो गया। राहगीरों ने घायल को बेलापरसुआ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ग्राम पंचायत बेलापरसुआ के ग्राम खंभारी निवासी फूलराम ने बताया कि शनिवार को दिन में 11 बजे वह साइकिल से ग्राम बेलापरसुआ जा रहा था। इसबीच रोड पर सामने से आ रहे ग्राम ढकेनी निवासी युवक ने बाइक से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इससे सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें लगी है। इस दौरान राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।