फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस देने से भड़के लोगों ने की  जेई और उनकी टीम से अभद्रता

Mon, 10 Oct 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मितौली।
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मितौली के गांव खंजननगर में चेकिंग करने पहुंचे थे जेई 
विज्ञापन

प्रधान पुत्र और बसपा नेता पर अभद्रता का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खंजननगर में बिजली चेकिंग के दौरान नोटिस देने से भड़के कुछ लोगों ने जेई और उनकी टीम के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता की है। इस मामले में जेई की तहरीर पर पुलिस ने बसपा नेता सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ संज्ञेय धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
बिजली विभाग की टीमें चोरी रोकने और बकाया वसूली करने के लिए गांवों में अभियान चला रही है। रविवार की शाम जेई अमित भारद्वाज अपनी टीम के साथ खंजननगर के मजरा छेदीपुर में चेकिंग करने गए थे। चेकिंग के दौरान उमेश पुत्र भवानी, वीरेंद्र पुत्र रामस्वरुप और रामसेवक बिना कनेक्शन लिए ही चोरी करते मिले। जेई ने तीनों के केबिल उतरवा लिए और मौके पर ही उन्हें कार्रवाई का नोटिस थमा दिया। नोटिस की खबर फैलते ही गांव के ही कुछ नेता टाइप लोग लामबंद होकर प्रधान से शिकायत करने पहुंच गए, वहीं टीम भी प्रधान के गांव खंजननगर पहुंच गई। 
विज्ञापन

जेई ने बताया कि खंजननगर गांव में पांच बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटने थे। कार्रवाई करने से पहले ही छेदीपुर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए और जेई से विवाद करने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर प्रधान के पुत्र और बसपा नेता अवधेश उर्फ पप्पू, भाई उपेंद्र भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। 
आरोप है इन लोगों ने जेई से गाली गलौज कर अभद्रता की। जेई ने बताया कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जेई अपनी टीम सहित जान बचाकर किसी तरह थाने पहुंचे। उच्चाधिकारियों से परामर्श लेने के बाद जेई ने अवधेश उर्फ पप्पू, उपेंद्र सहित दस अज्ञात के खिलाफ विद्युत अधिनियम सहित कई संज्ञेय धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

 
पांच बिजली चोरों पर रिपोर्ट
सिकंद्राबाद। विद्युत उपकेंद्र सिकंद्राबाद और बेहजम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, जिनके खिलाफ नीमगांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बेहजम के जेई विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि बसारा गांव निवासी धनीराम, बेहजम निवासी राजू जायसवाल, सुशील कुमार, नीमगांव निवासी विक्की दत्त तथा संजय को कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। इनके खिलाफ नीमगांव थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी करते हुए एक दर्जन लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। गोला विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ अभिषेक कुमार और जेई उमेश गौतम के नेतृत्व में सिकंद्राबाद चौराहे पर कैंप लगाकर बिजली का बकाया 23 हजार रुपये वसूला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें