फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशक ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Fri, 05 Jun 2015 07:56 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कुसभरिया में अनुदेशक शिक्षक ने गुरुवार की रात लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी समेत उसका पूरा परिवार वारदात के बाद से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मृतका के भाई बृजेश ने तहरीर में बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कुसभरिया निवासी गोपाल कृष्ण शुक्ला सदर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिंहारपुर में अनुदेशक (शिक्षक) है। गुरुवार की रात को गोपाल कृष्ण का पत्नी सुनीता (32) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गोपाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सुनीता की गोली मार दी। गोली सुनीता की बायीं कोख में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने सुनीता के शव को घर से बाहर डाल दिया। इसके बाद गोपाल शुक्ला, पिता राजेंद्र प्रसाद शुक्ला सहित पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। वारदात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई बृजेश मिश्रा निवासी पतारा खुर्द थाना कमलापुर जिला सीतापुर की तहरीर पर पुलिस ने गोपाल कृष्ण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  बृजेश ने बताया कि गोपाल की पहली पत्नी लक्ष्मी की जलकर मौत हो गई थी, जिसके कुछ वर्ष बाद उसकी दूसरी शादी सुनीता के साथ हुई थी। उसका ये भी आरोप है कि गोपाल के एक महिला से संबंध हैं। इसी को लेकर पति-पत्नी में आए दिन विवाद हुआ करता था।
उधर इस बाबत एसओ फरधान शिवानंद यादव ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर सुनीता के पति गोपाल कृष्ण के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें