सीतापुर ब्रांच की नहर किनारे पानी में बुधवार की सुबह मासूम बच्ची का शव बरामद किया। शव मिलने की सूचना पर वहां आसपास के गांवों में रहने वालों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन न होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेत पर काम करने जा रहे ग्रामीणों को थाना हैदराबाद के गांव मढिय़ा सड़क के पास से निकली सीतापुर ब्रांच की नहर पर बने पुल के करीब पानी में करीब एक से डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव दिखा। बच्ची के दोनों हाथ और गले में पॉलीथिन बंधी हुई थी। क्षेत्र में शव मिलने की सूचना पर नहर किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैदराबाद एसओ विश्वनाथ यादव का कहना है कि बालिका का शव पंद्रह से बीस दिनों का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।