फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले मे युवक घायल

Sun, 27 Nov 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
विज्ञापन
tiger - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जंगल में घास काटने गया था, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट अंतर्गत घास काटने गए एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। सिर पर बाघ का पंजा लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना रविवार सवेरे दस बजे की है। निकटवर्ती हरदुआ गांव निवासी (25) वर्षीय विनोद जटपुरा बीट के कंपार्टमेंट 13 में खड़ी लंबी घास काटने गया था। इस दौरान झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ ने उसे सिर पर पंजा मारा, लेकिन विनोद किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा। बाघ के अचानक हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विनोद वहां से भाग कर गांव पहुंचा। खून से लथपथ घर पहुंचे विनोद को देख परिवारीजनों के होश उड़ गए। परिवारीजन आनन-फानन में उसे बाइक से बांकेगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी, साउथ खीरी डिवीजन, मैलानी रेंज डीएस यादव का कहना है कि हरदुआ निवासी युवक पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। वन्यजीव अकारण हमला नहीं करते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें