फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के दानपात्र समेत चार दुकानों में चोरी

Sat, 26 Dec 2015 07:24 PM IST
रजागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों के नाम रही। चोर एक मंदिर समेत चार दुकानों का ताला तोड़ कर नगदी समेत हजारों का माल चोर चुरा ले गए। घटना की सुचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली गोला क्षेत्र के गांव खम्हौल में जय मां दुर्गा सेवा संस्था ने मंदिर बनवाया है। गुरुवार की रात चोरों ने मंदिर का दान पात्र तोड़ दिया और उसमें रखी नगदी उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई तब संस्था के अध्यक्ष अंबिका प्रसाद वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया की दान पात्र में करीब 15,000 रुपये की नगदी के अलावा मंदिर की माइक और पेन ड्राइव भी चोरी कर ली गई है।
उधर केशवापुर चौराहे पर चोरों ने राधेश्याम की दुकान का ताला तोड़ दिया। दुकान से 700 रुपये की नगदी समेत हजारों का सामान उठा ले गए। चोरों ने गांव के ही रामपाल के घर नकब लगा दी लेकिन चोर घर में घुस नहीं पाये इससे रामपाल के घर में चोरी करने में नाकाम रहे। लगातार हो रही लूट और चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें