फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा-कारतूस समेत चार संदिग्ध गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2015 07:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान और मितौली क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, नशे की गोलियां और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

फरधान। एसओ अनिल शाही ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात देवकली क्षेत्र में अलीगंज तिराहे पर दो लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें देवकली चौराहे के पास दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में संतोष सिंह और धर्मवीर सिंह निवासी सासियां कॉलोनी फरधान शामिल हैं। इनके कब्जे से 500 नशीली गोलियां, एक तमंचा, दो कारतूस और दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है।
मितौली। पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान मुजीब बंजारा और इकरार बंजारा निवासी मितौली के रूप में हुई। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि एक के कब्जे से तमंचा, कारतूस और दूसरे के पास चाकू  बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें