पलिया- निघासन मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात ट्रॉली पलटने से हुई रमेश की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। पलविंदर सिंह निवासी तिकोनाफार्म ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर निकल रहे थे कि तभी एक अन्य वाहन ने गलत तरीके से ओवरटेक किया। इस कारण उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।