फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी बंदूक समेत वांछित गिरफ्तार

Tue, 12 May 2015 07:48 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी बंदूक, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसओ ने उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर रामभरोसे यादव ने बताया कि वह एसआई सुरेश कुमार मौर्या और अन्य सिपाहियों के साथ रात में गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम हक्कलपुर गांव के पास पहुंची। वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वारिस निवासी टपरी जम्हौरा बताया। पुलिस ने उसके  पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। एसआई सुरेश मौर्या ने बताया कि करीब दो माह पहले भी इसके पास से एक बंदूक बरामद की गई थी। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। उस पर हत्या, लूट, चोरी, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। गुंडा एक्ट के बाद अब उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें