पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी बंदूक, दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एसओ ने उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए लिखा है।
सब इंस्पेक्टर रामभरोसे यादव ने बताया कि वह एसआई सुरेश कुमार मौर्या और अन्य सिपाहियों के साथ रात में गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम हक्कलपुर गांव के पास पहुंची। वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वारिस निवासी टपरी जम्हौरा बताया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। एसआई सुरेश मौर्या ने बताया कि करीब दो माह पहले भी इसके पास से एक बंदूक बरामद की गई थी। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। उस पर हत्या, लूट, चोरी, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। गुंडा एक्ट के बाद अब उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई के लिए लिखा गया है।