फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी और जेवर समेत लाखों का माल उड़ाया

Thu, 12 Mar 2015 10:09 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला महाराजनगर में चोरों ने बंद पड़े मकान में घुसकर नगदी और जेवर समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। मकान मालिक जब घर लौटा तो सामान बिखरा देखकर उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महाराजनगर निवासी रईस अहमद परिवार सहित सात मार्च को घर बंद कर कहीं बाहर गए थे। इसी बीच चोरों ने घर के अंदर घुसकर नगदी, जेवर और कीमती कपड़े सहित तमाम सामान चोरी कर लिया। शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल ने बताया कि चोरी की घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
मितौली। बड़ागांव तिराहा बाजार पर स्थित एक मोबाइल सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने मोबाइल, लैपटाप सहित तमाम सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। चोरों ने दुकान में रखे करीब 60 चाइनीज मोबाइल, 70 मोबाइल की बैटरी, लैपटॉप, इनवर्टर, बैट्रा समेत हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार प्रशंात और राहुल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका-मुआयना किया लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें