फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 किलो मांस सहित  तीन बाइकें बरामद, आरोपी भागे

Sun, 08 May 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो बेहजम/सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव रारी का मामला
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई 
गिरफ्तारी न होेने पर भाजपाईयों ने दी आंदोलन की चेतावनी
 थाना क्षेत्र के गांव रारी में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रविवार की अल सुबह छापा मार कर गोवंशीय पशु का 90 किलो मांस बरामद किया है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए गोहत्यारे फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात छह आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैै। वहीं भाजपा नेताओं ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैै।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब चार बजे प्रभारी एसओ मनोज मिश्र गश्त कर रहे थे। इसी बीच ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव रारी से मलिगवां जाने वाले रास्ते पर तालाब के नजदीक गोवंशीय पशु की हत्या की गई हैै। इस पर प्रभारी एसओ फोर्स के साथ मौकेे पर पहुंचे, जहां तीन बाइक और 90 किलो मांस सहित हत्या में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिए। लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा, बल्कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए सभी आरोपी भाग निकले। बरामद मांस का परीक्षण बेहजम के पशु चिकित्सक से कराया गया, जिसमें गोमांस होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद मांस को जमीन में दफना दिया गया। सुबह होते ही यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिस पर भाजपा नेताओं ने विरोध जताया। भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय दीक्षित, जिला प्रतिनिधि मंगूलाल मौर्र्य, अनुराग मिश्र ने थाने पहुंचकर एसओ नीमगांव से वार्ता की, जिस पर एसओ ने बाइकों के नंबर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, ग्रामीणों के अनुसार गांव में रविवार को शादी समारोह था, उस परिवार ने ही घटना को अंजाम दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने एसपी अखिलेश चौरसिया से फोन पर नाराजगी जताते हुए घटना में लिप्त आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि समय रहते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें