- ट्रक की केबिन में चालक का शव मिलने का मामला
भीरा रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक की केबिन में मिले चालक के शव के मामले में पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस दूसरे दिन भी हत्या की वजह और हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है।
बता दें कि मिर्जापुर जिले के संकरोणी निवासी चालक विजय चौहान का शनिवार की देर शाम को भीरा रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक में शव मिला था। उसके गले के पास चाकू भी रखा था। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार को मृतक के बड़े भाई सुक्खु चौहान और ट्रक मालिक अंबेडकरनगर निवासी आनंद कुमार शुक्ला भी थाना पहुंचे। पुलिस ने मृतक की भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतक के पास से 37 हजार रुपये भारतीय तथा 15 हजार रुपये नेपाली मुद्रा भी बरामद हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।