फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में घुसा ट्रक, अधेड़ की मौत

Fri, 24 Jul 2015 07:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र ईसानगर में शुक्रवार को एक ट्रक सड़क किनारे पड़े छप्पर में घुस गया। जिससे छप्पर के नीचे सो रहे एक अधेड़ की मौत हो गई तथा एक भैंस घायल हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र ईसानगर के ग्राम ऊंचगांव निवासी 50 वर्षीय बृजमोहन का गांव के बाहर सड़क के किनारे छप्पर है। उसी में उसके पशु बांधे जाते हैं ब्रजमोहन भी बीतीरात उसी में सो रहा था। सुबह लगभग पांच बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर छप्पर में घुस गया जिससे कुचलकर बृजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छप्पर के नीचे बंधी एक भैंस भी घायल हो गई है। सूचना दिए जाने पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें