फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने वैगनआर को मारी टक्कर, महिला मरी

Wed, 03 Dec 2014 08:09 PM IST
लखीमपुर/सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी रोड पर स्थित कस्बा सिकंद्राबाद में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही वैगनआर को टक्कर मार दी, हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच साल की पुत्री समेत परिवार के चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने पर मितौली के एसडीएम शादाब असलम ने मुआयना किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
लखीमपुर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी पवन अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं और वहीं पर उनकी दुकान है। पिछले दिनों पवन महाराजनगर आए थे। बताते हैं बुधवार की सुबह पवन अपनी 30 वर्षीय पत्नी मनोरमा, ससुर रामकिशोर, सास रानी, साली नंदनी निवासी आलमनगर जिला सीतापुर के अलावा पवन की पुत्री गुनगुन और पांच वर्ष की पुत्री माही के साथ वैगनआर से जा रहे थे। पवन कार चला रहे थे। पवन ने बताया कि सिकंद्राबाद में सामने से ट्रक गलत दिशा में आ गया और कार को टक्कर मार दी, हादसे में पवन को मामूली चोटें आईं, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही मनोरमा की मौत हो गई। मनोरमा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें