मोहल्ला सर्वोदयनगर में दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे युवक नीलू पर दोनों पक्षों के लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने नीलू का मेडिकल कराया है।
नीलू के भाई गोविंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की शाम मोहल्ले के ही कल्लू अपने तीन रिश्तेदारों के साथ शराब के नशे में धुत होकर उनके घर के सामने आपस में अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगा, शोरगुल सुनकर नीलू घर से बाहर निकलकर बीच बचाव करने लगा, इसपर दोनों पक्ष नीलू पर टूट पड़े, मेडिकल परीक्षण में नीलू के बांए पैर की हड्डी टूटे जाने की आख्या दी गई है।