फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश

Mon, 14 Sep 2015 06:55 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया-निघासन रोड पर हायडिल कॉलोनी के पास स्थित विवादित भूखंड पर निर्माण होता देख दूसरे पक्ष के लोगों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली तो सभी लोगों ने मौके पर ही अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आत्मदाह की कोशिश की। यह देख निर्माण में लगे मजदूर भाग निकले। मौजूद लोगों ने आत्मदाह का प्रयास करने वालों को काबू किया।
विज्ञापन

रमेश राठौर का आरोप है कि उनकी भूमि गाटा संख्या 423 पर विपक्षी लोग जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराना चाहते हैं। इसी भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था तभी रमेश पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और निर्माण रोकने को कहा लेकिन निर्माण नहीं रुका तो इस पक्ष के सभी लोगों ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया और आत्मदाह की कोशिश की। यह देख निर्माणकर्ता मजदूर भाग निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने आत्मदाह करने से इस पक्ष के लोगों को रोक लिया। इस दौरान न तो पुलिस  ही मौके पर पहुंची और न ही  तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने आना मुनासिब समझा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें