फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कटान मामले की जांच को वन संरक्षक पहुंचीं दुधवा

Fri, 29 Jan 2016 10:47 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को वन संरक्षक रेनू सिंह और एडिशनल चीफ कंजर्वेटर आफ फारेस्ट वीके सिन्हा दुधवा पहुंचे। यहां उन्होंने दुधवा में अवैध रूप से पेड़ों के कटान मामले की जांच की।
विज्ञापन

दुधवा परिक्षेत्र में डीएम ने अवैध कटान की जांच तत्कालीन  एसडीएम से कराकर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इस पर पार्क प्रशासन का कहना था कि यहां बसे थारू बाशिंदे ही कटान करते हैं  और उन्हें जंगल में जाने से रोकना कानूनन गलत होता है । इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कटान पुराना है और उस पर कार्रवाई हो चुकी है। प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश  दिए गए थे और इसी को लेकर  शुक्रवार को वन संरक्षक रेनू सिंह, एडिशनल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फारेस्ट वीके सिन्हा यहां पहुंचे। उनके साथ पलिया एसडीएम आलोक कुमार वर्मा, पीसीएस पीके सिंह, नायब तहसीलदार मोहम्मदी आशुतोष गुप्ता भी रहे। मामले में मीडिया से गोपनीयता बरती जा रही है। फिलहाल वह गौरीफंटा क्षेत्र के लिए रवाना हुए हैं बताया जा रहा है कि यहां वह कटान का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें