फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन की चपेट में आकर मजदूर झुलसा

Sat, 08 Aug 2015 07:15 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाना क्षेत्र में हर्रउवा चौराहे के पास टूटकर गिरी 11 केवीए लाइन की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। वह अपनी बहन की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नीमगांव क्षेत्र के गांव भुड़हा जा रहा था। साथ में पत्नी भी थी, जिसकी आंखों के सामने यह हादसा हुआ। हादसे की खबर गांव पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। जर्जर तारों को न बदलने को लेकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिवार वालों ने डीएम से शिकायत भी की है।
विज्ञापन

गांव भानपुर निवासी 50 वर्षीय जगदीश प्रसाद वर्मा की सगी बहन जयदेवी पत्नी अजय पाल वर्मा निवासी भुड़हा थाना नीमगांव की शुक्रवार को मौत हो गई थी। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे जगदीश प्रसाद पत्नी उर्मिला के साथ साइकिल से भुड़हा गांव जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में हर्रउवा चौराहे के पास पालेसर पर रुककर वह अपने बेटे से कुछ बात करने के लिए जा रहा था, तभी वह रास्ते में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आकर वह तड़पने लगा। साथ में मौजूद पत्नी उर्मिला पति को बचाने के लिए आगे बढ़ी, तो जगदीश ने मना कर दिया। कुछ देर में जगदीश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हर्रउआ चौराहे के पास एचटी लाइन का तार रात को टूट गया था, लेकिन बिजली विभाग ने सप्लाई बंद करने या तार जोड़ने की जहमत नहीं उठाई। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विधायक ने डीएम से की शिकायत
हादसे की खबर मिलते ही सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा, सलेमपुर के प्रधान प्रतिनिधि सरोज वर्मा मृतक के परिवार को ढाढ़स बंधाने गांव पहुंचे। इसके बाद सदर विधायक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिवार वालों की नाराजगी का संज्ञान लेते हुए उन्होंने बिजली विभाग के लापरवाह रवैैये की शिकायत डीएम से की, जिसके बाद डीएम किंजल सिंह ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई।
विज्ञापन

सुपरवाइजर की लापरवाही में हुआ हादसा
फरधान। थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव में बिजली लाइन पर काम कर रहा एक मजदूर हाईटेंशन लाइन पर काम करते समय अचानक बिजली आने से झुलस गया। बुरी तरह झुलसे मजदूर को साथी मजदूरों ने सीएचसी फरधान में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव में एलएनटी कंपनी द्वारा बिजली की एलटी लाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है। इस कंपनी में बंगाल का निवासी 23 वर्षीय राजू खंभे पर चढ़कर तार जोड़ने का काम करता है। राजू के साथ काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि करीब तीन बजे राजू के सुपरवाइजर मुकेश ने पावर हाउस से शटडॉउन लेकर राजू को तार सही करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया। राजू तार सही करके नीचे उतर आया। सुपरवाइजर मुकेश कुमार ने शटडॉउन वापस कर दिया। उसके बाद राजू को फिर खंभे पर चढ़ा दिया। राजू जैसे ही खंभे पर चढ़ा उसी समय बिजली आ गई, जिससे राजू 11 केवीए लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस कर नीचे आ गिरा। 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी फरधान में भर्ती कराया गया। राजू का सिर करंट की चपेट में आने से झुलस गया है। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें