फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से टकराकर ट्रक दुकान में घुसा 

Fri, 03 Feb 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संसारपुर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोला-खुटार मार्ग पर हुई दुर्घटना, अन्य दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी
विज्ञापन

 गोला-खुटार मार्ग पर कस्बे में एक  टैंकर और गिट्टी भरे ट्रक में सीधी भिड़ंत हो गई, जिससे अनियंत्रित हुआ ट्रक रोड के किनारे स्थित एक कबाड़ की दुकान में घुस गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उधर दूसरी घटना में एक बाइक चालक घायल हो गया। 
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हरगांव से मकसूदापुर जा रहा टैंकर और लालकुआं से गिट्टी लेकर आ रहे ट्रक में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे हाशिम अंसारी की कबाड़ की दुकान में घुस गया। ट्रक को अपनी ओर आता देख दुकान मालिक हाशिम और नल पर मौजूद कई लोगों ने दौड़कर जान बचाई। घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए, जबकि ट्रक में बैठे ट्रक मालिक रियाज को लोगों ने बिठा लिया। रियाज ने बताया कि घटना कोहरे के कारण हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लियौ। वहीं दूसरी घटना में मुरादपुर के पास संसारपुर निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद आरिज बाइक से गोला मंडी समिति जा रहा था। सामने से आ रहे ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे आरिज घायल हो गया है। घायल को एक निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। हादसे के बाच चालक ट्रक लेकर मौके फरार हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें