पलिया संपूर्णानगर रोड पर बृहस्पतिवार की देरशाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से असमय काल के गाल में समाए 24 वर्षीय युवक राहुल का शव कस्बे में उसके घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया।
कस्बा निवासी श्यामकिशोर वर्मा का 24 वर्षीय पुत्र राहुल पलिया के लालपुर ढाका स्थित अपनी ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। बृहस्पतिवार की शाम बाइक से किसी काम से पलिया आया और यहां से फिर वह करीब देरशाम करीब 7.30 बजे वापस लालपुर ढाका जा रहा था। तभी गोल्डन फ्लावर स्कूल के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसकी जेब में मिले पहचान पत्र से उसके घर सूचना दी गई। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टपार्टम के लिए भेजा दिया था । शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया तो वहां कोहराम मच गया। माता, पिता, बहन रेनू और छोटे भाई कुनाल का रो रोकर बुरा हाल है।
--
द वेलफेयर सोसायटी आफ मेडिसिन सेलर्स ने की शोकसभा
पलियाकलां। मझगईं कस्बे की द वेलफेयर सोसायटी आफ मेडिसिन सेलर्स एसोसिएशन शाखा के अध्यक्ष श्याम किशोर वर्मा के पुत्र राहुल की मार्ग दुघर्टना में हुई मौत पर पलिया शाखा ने गहरा दुख जताया और एक शोक सभा आयोजित की। इसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसमें रामप्रकाश पांडे, शैलेंद्र श्रीवास्तव, संजय अग्रवाल, पवन आनंद, फिरोज, लोकराम आदि तमाम पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे।