क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसी के घर में लटका हुआ मिला। मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पाकर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव रावनकलां निवासी दिनेश पासी की 29 वर्षीय पत्नी अनीता का शव उसी के घर में शुक्रवार को छप्पर से लटकता हुआ मिला। मृतका के भाई आदर्श कुमार निवासी मितौली ने पुलिस को तहरीर देकर अनीता के पति पर शराब के नशे में पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के बेटे 6 वर्षीय पुत्र पुनीत ने भी पुलिस को बताया कि रात में दिनेश शराब पीकर आया और उसका मम्मी ने विरोध किया तो वह नशे में मारने-पीटने लगा। शुक्रवार सुबह मां का शव छप्पर से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आदर्श कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति दिनेश व सास रामरानी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सूचना मिलने पर एसडीएम शादाब असलम और सीओ मिथिलेश दीक्षित ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एसओ आनंद शाही ने बताया कि मृतका के शरीर, गले, हाथ और अन्य अंगों पर चोट के निशान मिले हैं।