थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरवा के बाहर गन्ने के खेत में बबूल के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला है। वह सोमवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला था। दोपहर को लोगों ने उसका शव फांसी से लटकते देखा। इसके बाद घरवालों को सूचना दी गई।
घासीपुरवा निवासी राजेश भार्गव (25) सोमवार की सुबह घर से खेत शौच के लिए गया था। दोपहर तक वह घर नहीं लौटा तो घरवालों को चिंता सताने लगी। लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद कुछ लोगों ने बृजमोहन के गन्ने के खेत में बबूल के पेड़ से युवक का शव लटकते देखे जाने की जानकारी दी। जानकारी होते ही लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी से इंकार किया है।