फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि बिक्री करने के नाम पर साढ़े 10 लाख हड़पे 

Mon, 03 Oct 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ (खीरी)।
विज्ञापन
money shimla
विज्ञापन
- रुपये लेकर किया था रजिस्टर्ड इकरानामा, दूसरे को बेच दी जमीन 
विज्ञापन

- उपनिबंधक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
भूमि बिक्री करने का रजिस्टर्ड इकरारनामा कराने के बाद लक्ष्मीनगर निवासी देवेंद्र प्रसाद तिवारी से थाना मैलानी के गांव भरिगवां निवासी गिरजा दयाल ने साढ़े 10 लाख रुपये ले लिए और छह महीने के बाद दूसरी महिला को जमीन बिक्री कर दी। कोतवाली पुलिस ने उपनिबंधक गोला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि उन्होंने गांव भरगवां निवासी गिरजा दयाल की जमीन का सौदा 11 लाख रुपये में किया था। जमीन स्वामी गिरजादयाल ने साढ़े 10 लाख रुपये लेकर छह महीने के अंदर जमीन की बिक्री करने का वादा किया था, जिसका रजिस्टर्ड इकरारनामा भी किया था। छह माह का समय बीतने के बाद जब उन्होंने भूमि स्वामी गिरजा दयाल से जब बैनामा कराने को कहा तो आरोपी ने मां की बीमारी का बहाना बनाकर टालमटोल शुरू कर दी। बाद में उक्त जमीन धोखाधड़ी कर उपनिबंधक से सांठगांठ कर गांव भरिगवां निवासी सुरजाना देवी को बिक्री कर बैनामा करा दिया। अब आरोपी न तो पैसा वापस कर रहा है और न ही भूमि का बैनामा करा रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गिरजा दयाल, सुरजाना देवी और उपनिबंधक गोला के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच दरोगा कुंवर बहादुर सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें