- मितौली के समरसेपुर में कोटे की दुकान पर हुई घटना
थाना क्षेत्र के गांव समरसेपुर में कोटे की दुकान पर अनाज लेने के दौरान कुछ कार्डधारकों ने घटतौली का आरोप लगाया, जिस पर कोटेदार पक्ष पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक युवक बांके के प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा है।
समरसेपुर गांव की कोटेदार कुसुम देवी की दुकान पर मंगलवार को अनाज लेने के लिए पिपरझला निवासी अनुराग शुक्ला उर्फ रिंकू और अनिल भार्गव गए थे। अनाज की तोल के दौरान अनुराग और अनिल ने घटतौली का आरोप लगाया, जिस पर कोटेदार के देवर पितांबर समेत तीन लोगों ने बांका-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में अनुराग के सिर पर बांका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अनिल को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायल अनुराग की सूचना पर आरोपी पितांबर, विवेक और जमुना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।