जीआरपी ने ट्रेन से ले जाई जा रही अवैध लकड़ी बरामद कर उसे ले जा रहे आरोपी को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी फूल सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ट्रेन नंबर 52242 मैलानी-बहराइच में पलिया रेलवे स्टेशन पर छापा मार। जिसमें एक कोच में लदी नौ नग शीशम तथा खैर की लकड़ी बरामद की और उसे ले जा रहे भीरा थाना क्षेत्र के सलामतनगर भट्ठा निवासी रमेश को बंदी बना लिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद लकड़ी तथा आरोपी को पलिया वन रेंज के वन दरोगा विजेंद्र और वन रक्षक लवलेश के सुपुर्द कर दिया गया।