फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजहा में चार घरों से उड़ाया लाखों का माल

Fri, 13 May 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो घरों में जाग हो जाने पर भाग निकले चोर, तहरीर पुलिस को दी 
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मुजहा नंबर चार में बृहस्पतिवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने यहां के चार घरों से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पार कर दिए। जबकि दो घरों में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन घरवालों के जाग जाने से वे चोरी करने में असफल रहे। एक ही रात में चार घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में रोष है तथा उन्होंने रात में गांव में पुलिस गश्त कराए जाने की भी मांग की है। 
विज्ञापन

मुजहा नंबर चार निवासी शकूर अंसारी चीनी मिल में कर्मचारी हैं। शकूर अंसारी के यहां उनके दो और भाई रहते हैं। बीती रात चोरों ने शकूर अंसारी के घर में घुसकर चीनी बेचकर कर रखे  गए 38 हजार रुपये के साथ ही छह हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यही नहीं चोरों ने सोने की चैन, एक अंगूठी, नथिया, टीका, पायजेब के साथ ही कपड़े आदि भी पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने उनके भाई मुस्लिम की पत्नी शबनम की सोने की चेन, तीन मंगलसूत्र, दो झुमकी, तीन बाली, तीन नाक के फूल, दो अंगूठी, दो पायल, एक पायजेब चोरी कर लिए। जबकि तीसरे भाई गफूर अंसारी सऊदी अरब में है इनके घर से भी चोरों ने इनकी पत्नी हसबुन की झुमकी, नथिया, टीका, मंगलसूत्र, मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। एक घर से चोरी के बाद भी चोरों का आतंक यहीं नहीं थमा। इसके बाद उन्होंने  पास के ही रामकरन के घर धावा बोलकर पांच सौ रुपये नकद, एक बैग और गुल्लक पर हाथ साफ कर दिया जिसमें एक हजार रुपये थे। खाली गुल्लक पास के खेत में पड़ी मिली। इसके अतिरिक्त चोरों ने जवाहर के घर में घुसकर पांच सौ रुपये की नकदी और गणेश के घर घुसकर चांदी की पायल, बिछिया, एक हजार रुपये की नकदी व कपड़े चुरा लिए। गांव के ही लाल मनोहर व गामा के घर भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया लेकिन घरवालों के जाग जाने से वे चोरी करने में असफल रहे। सूचना पर बंशीनगर पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया है। एक ही रात में चार घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है तथा उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें