फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ से सोने-चांदी से भरा  थैला छीनकर फरार बदमाश   

Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाकेगंज। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो बाइकों पर सवार थे चार युवक 
विज्ञापन

बैग में 10 तोला सोना, दो किलोग्राम थी चांदी 
बांकेगंज-कुकरा मार्ग पर वृहस्पतिवार की शाम दो बाइक पर सवार बदमाशों ने गोला जा रहे सराफा कारोबारी का बैग चलती बाइक से छीन लिया और भाग निकले। बैग में 10 तोला सोना और दो किलोग्राम चांदी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ निवासी तुषार रस्तोगी सराफा कारोबारी हैं। वृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कुकरा से वह गोला वापस जा रहे थे। सर्राफ तुषार रस्तोगी ने बताया कि लोहिया पुल के पास दो बाइकों पर सवार होकर आए चार लोग चलती बाइक पर झपट्टा मारकर उसका बैग छीन लिया और भाग निकले। बैग में 10 तोला सोना और दो किलोग्राम चांदी थी। उन्होंने शोरशराबा मचाया और घटना की सूचना तुरंत मैलानी पुलिस को दी। शोर शराबे पर राहगीर जब तक कुछ समझ पाते। बदमाश आंखों के सामने से ओझल हो गए। सूचना पर एसओ मैलानी आरडी सिंह कुकरा और बाकेगंज चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना का संदेश वायरलेस सेट पर प्रसारित कराकर नाकेबंदी की और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। एसओ आरडी सिंह ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। बदमाशों को उनके हुलिया के हिसाब से चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें