थाना क्षेत्र के ग्राम कचियानी निवासिनी गुड्डी देवी गांव के पश्चिम फारेस्ट की जमीन पर बकरी चराने गई थी। तभी अचानक बकरी पास में ही तोताराम और राकेश के खेत में घुस गई।
महिला का आरोप है बकरी खेत में घुसने से झल्लाए तोताराम और राकेश ने लाठी मारकर बकरी का पैर तोड़ दिया और विरोध करने पर महिला से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित महिला को काफी चोटें आईं हैं। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।